World's First Islamic Blog, in Hindi विश्व का प्रथम इस्लामिक ब्लॉग, हिन्दी मेंدنیا کا سبسے پہلا اسلامک بلاگ ،ہندی مے ਦੁਨਿਆ ਨੂ ਪਹਲਾ ਇਸਲਾਮਿਕ ਬਲੋਗ, ਹਿੰਦੀ ਬਾਸ਼ਾ ਵਿਚ
आओ उस बात की तरफ़ जो हममे और तुममे एक जैसी है और वो ये कि हम सिर्फ़ एक रब की इबादत करें- क़ुरआन
Home » , » दुनिया का हर चौथा इन्सान- मुसलमान Every Fourth Person of This World is following ISLAM !

दुनिया का हर चौथा इन्सान- मुसलमान Every Fourth Person of This World is following ISLAM !

Written By Mohammed Umar Kairanvi on सोमवार, 19 अक्तूबर 2009 | सोमवार, अक्तूबर 19, 2009


मुसलमानों की आबादी 1.57 अरब, मगरिबी मुल्कों (पश्चिमी देशों) में मुसलमानों की तादाद में भारी इज़ाफा, जर्मनी में मुसलमानों की आबादी लेबनान से अधिक, चीन में मुसलमान शाम (Syria) से अधिक

दुनिया में मुसलमानों की आबादी बढकर 1 अरब 57 करोड हो गई इसका मतलब यह है के दुनिया का हर चौथा इन्सान मुसलमान है।

पूरी दुनिया में अमरिका, इसाईयों और यहूदियों ने इस्लाम को बदनाम करने की जो मुहिम आरम्भ की थी उसका उल्टा असर हुआ और पूरी दुनिया में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। यह सर्वे रिपोर्ट किसी मुस्लिम संस्था की नहीं है बल्कि "प्यू फोरम ऑन रिलिजन एण्ड पब्लिक लाइफ" (PEW FORUM ON RELIGION AND PUBLIC LIFE) नामक संस्था की है. रिपोर्ट में कहा गया है के मुसलमानों की आबादी में उम्मीद से भी अधिक वृद्धि हुई है. यह तादाद एक अरब 80 करोड तक पहुंच सकती है।

रिपोर्ट
के मुताबिक़ हैरत की बात यह है के लेबनान से अधिक मुसलमानों की आबादी जर्मनी में हो गई है। शाम से अधिक मुसलमानों की आबादी चीन में हो गई है। अर्दुन और लिबिया में मोजूद मुसलमानों की आबादी से अधिक मुसलमान रूस में रहते हैं। ऐथोपिया में मुसलमानों की आबादी लगभग अफगानिस्तान के मुसलमानों की आबादी के बराबर हो गई है।

परिंस्टन युनिवर्सिटि के जमाल का कहना है के अब यह तथ्य गलत साबित हो रहा है के अरब का मतलब मुसलमान और मुसलमान का मतलब अरब है परिंस्टन युनिवर्सिटि के अफसरान का कहना है के इसाईयत के बाद इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बडा धर्म है। दुनिया में ईसाइयों की मजमूई तादाद 2 अरब 10 करोड से 2 अरब 20 करोड है। दुनिया के 232 मुल्कों में मुसलमान आबाद हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है के दुनिया में मुसलमानों की जो आबादी है उनमें से शिया मुसलमानों की आबादी 10 से 13 प्रतिशत है उनमें भी 80 प्रतिशत शीया दुनिया के केवल 4 मुल्कों इरान, पाकिस्तान, हिन्दुस्तान और इराक में रहते हैं।


मुसलमानों की आबादी के मामले में एशिया ने अरब दुनिया को पीछे छोड दिया है। सर्वे के मुताबिक दुनिया के 60 प्रतिशत मुसलमान एशिया में रहते हैं। जबके मशरीकी वस्ता और शिमाली अफरीका में केवल 20 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं। सहारत अफरीका में 15 फीसद, युरोप में 2.4 प्रतिशत, अमरिका में .3 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़ मुसलमानों की बडी तादात अकल्लियत बनकर रहती है, 317 मिलियन मुसलमानों उन मुल्कों में रहते हैं जहां इस्लामी हकूमत नहीं है। ऐसे मुसलमानों की 3 चोथाई आबादी हिन्दुस्तान ; 16 करोड 10 लाख ऐथोपिया ; 2 करोड 80 लाख चीन, 2 करोड 20 लाख रूस ; एक करोड 60 लाख तन्जानिया आदि है। हिन्दुस्तान दुनिया में मुस्लमानों की आबादी के ऐतबार से तीसरा मुल्क है जहां सबसे अधिक मुस्लमान हैं, जबके हिन्दुस्तान में मुसलमानों की आबादी 13 प्रतिशत है।


रिपोर्ट पर एक नजरः

दो-तिहाई मुसलमान दुनिया के 10 मुल्कों में रहते हैं इनमें से 6 एशिया ;इण्डोनेशिया, पाकिस्तान , हिन्दुस्तान, बांग्लादेश , इरान और तुर्की शामिल हैं. 3 शिमाली अफरीका ; मिस्र, अल्जिरिया और मराक़श और एक सब-सहारा अफरीका ;नाइजिरिया है। चीन में मुसलमानों को सबसे अधिक मुश्किल हालात का सामना है जहां तशद्दुद की वारदात हो रही हैं. इण्डोनेशिया में मुस्लमानों की सबसे ज्यादा आबादी हैं, जहां 20 करोड 30 लाख मुसलमान आबाद है। यह आबादी दुनिया में मुसलमानों में मजमुई आबादी की 13 फीसद है। युरोप में 38 मिलियन अर्थात 3 करोड 80 लाख मुसलमानों की आबादी है। यहां मुसलमान की केवल 5 प्रतिशत तादाद ही बसती है। जर्मनी और फ्रांस में भी मुसलमानों की आबादी में भारी इजाफा हुआ है। बर्रे आज़म अमरिका में मुसलमान 46 लाख है।। कनाडा में मुसलमान की आबादी 7 लाख है।
......

साभारः उर्दू दैनिक 'अखबारे मशरिक़' दिल्‍ली 9 अक्‍तूबर 2009
Share this article :
"हमारी अन्जुमन" को ज़यादा से ज़यादा लाइक करें !

Read All Articles, Monthwise

Blogroll

Interview PART 1/PART 2

Popular Posts

Followers

Blogger templates

Labels

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Proudly powered by Blogger
Copyright © 2011. हमारी अन्‍जुमन - All Rights Reserved
Template Design by Creating Website Published by Mas Template